93d92ea1 593a 486f afb0 8f07777132a2 बीएलओ आज से ही मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य करें शुरू : वर्मा

बीएलओ आज से ही मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य करें शुरू : वर्मा

उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल
खबर शेयर करें

हल्द्वानी। उपजिलाधिकारी परितोष वर्मा ने शनिवार को आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को लेकर बीएलओ और सुपरवाइजर के साथ बैठक की। उन्होंने सभी बीएलओ को रविवार से ही मतदाता सूची के पुनरीक्षण के निर्देश दिए।

ब्लाॅक सभागार में हुई बैठक में एसडीएम वर्मा ने बताया कि हल्द्वानी ब्लाॅक में 60 ग्राम पंचायत, 39 क्षेत्र पंचायत सदस्य और पांच जिला पंचायत सदस्य की सीटें हैं। कहा सभी बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता सूची तैयार करें।

Hosting sale

कहा कि 16 नवंबर तक संगणक घर-घर जाकर मतदाता सूची के गणना और सर्वेक्षण का काम करेंगे। पहली जनवरी 2025 तक जो मतदाता 18 वर्ष की आयु को पूरा करेंगे या कर चुके होंगे उन्हें मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा। 13 जनवरी 2025 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

यह है मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम
हल्द्वानी। 20 अक्तूबर से 16 नवंबर तक संगणक घर-घर जाकर गणना व सर्वे करेंगे। 21 व 22 नवंबर को मतदाता सूची की पांडुलिपियां पंचस्थानी दफ्तर में जमा होंगी। 23 नवंबर से 22 दिसंबर तक मतदाता सूचियों की डेटा इंट्री व फोटो स्टेट प्रतियां तैयार की जाएंगी। 23 व 24 दिसंबर को मतदाता सूची नोडल अधिकारी, सहायक निर्वाचक अधिकारी और जनसामान्य के निरीक्षण को उपलब्ध होंगी। 26 दिसंबर से पहली जनवरी 2025 तक दावे व आपत्तियां जमा की जा सकेंगी।

दो से पांच जनवरी तक दावे और आपत्तियों का निस्तारण होगा। छह व सात जनवरी को पूरक सूची की पांडुलिपियां तैयार होंगी। आठ व नौ जनवरी को पूरक सूची की पांडुलिपियां पंचस्थानी दफ्तर में जमा होंगी। दस व 11 जनवरी को पूरक सूची की डेटा इंट्री व फोटो स्टेट प्रतियां मूल सूची के साथ संलग्न की जाएंगी। 12 जनवरी को मतदाता सूची नोडल अधिकारी व सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को उपलब्ध कराई जाएंगी। 13 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।

Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *