IMG 20240902 WA0321 महिलाओं ने सीखा हैंडीक्राफ्ट उत्पाद बनाना, अब करेंगी स्वरोजगार

महिलाओं ने सीखा हैंडीक्राफ्ट उत्पाद बनाना, अब करेंगी स्वरोजगार

उत्तराखण्ड ट्रेनिंग ताजा खबर नैनीताल स्वरोजगार हस्तशिल्प
खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें : राजा दशरथ का किरदार निभाने नैनीताल जिले के ये विधायक फिर तैयार

हल्द्वानी। बड़ौदा आरसेटी हल्द्वानी नैनीताल के तत्वाधान में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओ के लिए आयोजित हेंडीक्राफ्ट का छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत समापन सोमवार को ग्राम देवीपुरा मालधनचौर रामनगर में किया गया। इस प्रशिक्षण के दौरान महिलाओ को विभिन्न प्रकार के तोरण, वाल हैंग्गिंग, झूमर, आदि हेंडीक्राफ्ट से संबंधित उत्पाद भी बनाना सिखाया गया ।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन के अवसर पर जानकी सुयाल, ब्लॉक मिशन मैनेजर रामनगर ने एस एच जी की महता, पंच सूत्र का आवश्यक रूप से पालन करने संबंधित जानकारी दी गयी एवं बताया गया कि एन आर एल एम द्वारा प्रशिक्षणर्थियो को आवश्यक सहयोग किया जायगा ।

यह भी पढ़ें : डीएसबी नैनीताल का यह पूर्व छात्र पश्चिम बंगाल में बना मुख्य सचिव

संस्थान के निदेशक प्रदीप सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण पश्चात प्रशिक्षणार्थी निजी व्यवसाय व आय सर्जन गतिविधयों के मार्ग दर्शन हेतु संस्थान से ०२ वर्ष तक नियमित सम्पर्क बनाये रखेगा । प्रशिक्षण  नरेंद्र सिंह पिलख्वाल, संकाय सदस्य एवं रितिका भट्ट दिया गया।

1610202602 महिलाओं ने सीखा हैंडीक्राफ्ट उत्पाद बनाना, अब करेंगी स्वरोजगार Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *