संयुक्त कैंप के दौरान विभाग और बैंक अधिकारी

हल्द्वानी: बेरोजगारों ने उठाया स्वरोजगारपरक संयुक्त कैम्प का लाभ

उत्तराखण्ड कारोबार ताजा खबर नैनीताल योजनाएं साक्षात्कार स्वरोजगार
खबर शेयर करें

42 ने किया प्रतिभाग, 36 के आवेदन स्वीकृत कर बैंकों को भेजे
कुमाऊं जनसन्देश, हल्द्वानी।
सरकार की मंशा के अनुसार अधिकाधिक लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने के उददेश्य से आयोजित संयुक्त पटल- एकल कैम्प का लाभ उठाने के लिए बेरोजगार युवाओं में उत्साह दिखाई दिया। अधिकांश बेरोजगारों के आवेदन मौके पर ही स्वीकृत कर लोन के लिए बैंकों को भेजे गए। जबकि अन्य बेरोजगारों के आवेदन पत्र भरने की कार्यवाही की गई।
जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक विपिन कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री की नवाचारी पहल पर संयुक्त पटल- एकल कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। बताया कि वैसे तो निर्धारित कैम्प पूरे हो गए हैं, मगर स्वरोजगार के इच्छुक अन्य बेरोजगार भी लाभांवित हो सकें, इसके लिए सोमवार को जिला उद्योग केन्द्र परिसर में स्वरोजगारपरक संयुक्त पटल- एकल का आयोजन किया गया। कैम्प में 42 युवाओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत 30 और प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत 6 अभ्यर्थियों के आवेदन कमेटी की ओर से स्वीकृत कर लोन के लिए विभिन्न बैंकों को भेजे गए। बैंक से लोन स्वीकृत होने के बाद आवेदन स्वरोजगार शुरू कर सकेंगे।
कार्यक्रम का संचालन जिला उद्योग केन्द्र के प्रबन्धक सुनील कुमार पंत ने किया। इस मौके पर प्रबन्धक उद्योग ओपी भटट, नैनीताल जिला सहकारी बैंक के शाखा प्रबन्धक दीपक चन्द्र भटट, पंकज कुमार, आशीष कुमार आदि मौजूद थे।

1610202602 हल्द्वानी: बेरोजगारों ने उठाया स्वरोजगारपरक संयुक्त कैम्प का लाभ Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *