हल्द्वानी की महिला उद्यमी रूबी भटनागर

हल्द्वानी की महिला उद्यमी रूबी भटनागर को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

उत्तराखण्ड ताजा खबर देश/विदेश नैनीताल
खबर शेयर करें

केन्द्रीय कौशल विकास मंत्री डा. महेन्द्र नाथ पांडेय ने किया उत्साहवर्धन
हल्द्वानी। महिलाओं के कौशल विकास के क्षेत्र में काम कर रही हल्द्वानी की रुबी भटनागर को महिला दिवस के अवसर पर
कौशल विकास के क्षेत्र में योगदान के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता केन्द्रीय कौशल एवं उद्यमशीलता मंत्री डा. महेन्द्र नाथ पांडेय ने की। जबकि कार्यक्रम विशिष्ट अतिथि के तौर पर विद्युत राज्य मंत्री राज कुमार सिंह भी मौजूद रहे। यह जानकारी निर्मला सोशल रिसर्च सेंटर के निदेशक संजीव भटनागर ने दी है।
उन्होेंने बताया कि महिला उद्यमी रूबी भटनागर ने 2018 में राष्ट्रीय उद्यमशीलता और लघु व्यवसाय विकास संस्थान (निसबड) से जूट बैग निर्माण का प्रशिक्षण लेकर स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ाया गया। इसके बाद जिला उद्योग हल्द्वानी से पीएमईजीपी योजना में बैंक आफ बड़ौदा से दस लाख रुपये का लोन लेकर जूट बैग निर्माण के कार्य को उद्योग के रूप में स्थापित किया गया। बैंक की शाखा प्रबंधक कल्पना दुबे ने भी उन्हें समय- समय पर प्रोत्साहित किया।
इस काम में परिवार का भी पूरा सहयोग मिला। उन्होंने बताया कि कोरोना काल में भी रूबी भटनागर ने मास्क और पीपी किट का निर्माण कर महिलाओं और युवतियों को स्वरोजगार से जोड़े रखा। इस समय रूबी भटनागर के साथ करीब दो दर्जन महिलाएं प्रत्यक्ष रूप से जुड़ी हुई हैं और सैंकड़ों महिलाएं अप्रत्यक्ष रूप से लाभांवित हो रही हैं। इसके अलावा वे आनलाइन माध्यम से भी जूट बैग का कारोबार कर स्थानीय महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास कर रही हैं। रूबी भटनागर को सम्मान मिलने पर तमाम लोगों ने हर्ष जताने के साथ ही उन्हें बधाई भी दी है।

1610202602 हल्द्वानी की महिला उद्यमी रूबी भटनागर को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *