प्रमाण पत्र देते एलडीएम

मशरूम उत्पाद के गुर सिखाए, उद्यमी बनने को किया प्रेरित

उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल स्वरोजगार
खबर शेयर करें

प्रशिक्षणार्थियों को प्रदान किए प्रमाण पत्र
हल्द्वानी। जनपद में स्वरोजगार को बढ़ावा दिए जाने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। शीशमहल स्थित प्रशिक्षण संस्थान बड़ौदा आरसेटी की ओर से आयोजित 10 दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण का बुधवार को समापन हुआ। इस अवसर पर एलडीएम एमएस जंगपांगी ने 20 प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण संबंधी प्रमाण पत्र प्रदान किए। साथ ही स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित किया।
संस्थान के निदेशक जेपीएस राणा ने उद्यमी बनने के आवश्यक गुणों पर प्रकाश डाला। कहा कि धैर्य, लगन व मेहनत के बल पर अच्छा व्यवसाय स्थापित किया जा सकता है। इस प्रशिक्षण में प्रशिक्षणार्थियों को बटन मशरुम, आॅयस्टर व मिल्की मशरुम उत्पादन के लिए प्रैक्टिकल प्रशिक्षण के साथ-साथ आत्मविश्वास, उद्यमिता के गुण, सकारात्मक सोच, फील्ड विजिट के दौरान सफल उद्यमी से वार्तालाप और विभिन्न खेलों के माध्यम से उद्यमी के बारे में रुबरू कराया गया। साथ ही बैंकिंग संबंधी जानकारियां भी प्रदान की गयी। संस्थान के निदेशक जयपाल सिंह राणा ने बताया कि प्रशिक्षण के बाद प्रशिक्षणार्थी निजी व्यवसाय व आय सृजन गतिविधियों के मार्ग दर्शन के लिए संस्थान से दो वर्ष तक नियमित सम्पर्क बनाये रखेंगे। इस दौरान शाखा प्रबन्धक, बैंक आॅफ बड़ौदा, काठगोदाम अनिल कुमार ने भी बैंकिंग संबंधी जानकारी दी। प्रशिक्षण प्रीति भण्डारी एवं श्री नरेन्द्र सिंह पिलख्वाल, ललित प्रसाद आदि ने दिया।

प्रशिक्षणार्थियों के साथ मौजूद अधिकारी
प्रशिक्षणार्थियों के साथ मौजूद अधिकारी
1610202602 मशरूम उत्पाद के गुर सिखाए, उद्यमी बनने को किया प्रेरित Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *