IMG 20261122 WA0005 हल्द्वानी : सरस मेले में आकर्षण का केंद्र रहेगा ‘कौन बनेगा लखपति दीदी’ कॉमेडी शो और फैशन शो

हल्द्वानी : सरस मेले में आकर्षण का केंद्र रहेगा ‘कौन बनेगा लखपति दीदी’ कॉमेडी शो और फैशन शो

उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल
खबर शेयर करें

स्वयं सहायता समूह की महिलाएं करेंगी उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री, लोक संस्कृति के रंगों से सजेगा मेला

हल्द्वानी। राष्ट्र स्तरीय सरस मेला-2026 में इस बार विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की प्रतिभा और हुनर भी देखने को मिलेगा। मेले में महिलाओं द्वारा विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इनमें ‘कौन बनेगा लखपति दीदी’ कॉमेडी शो और ‘लखपति दीदी फैशन शो’ विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

एपीडी चंदा फर्त्याल ने जानकारी देते हुए बताया कि मेले में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाने के साथ ही उनकी बिक्री भी की जाएगी। इसमें हैंडीक्राफ्ट, ऑर्गेनिक उत्पाद और हस्तनिर्मित वस्तुओं को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके साथ ही महिलाएं मंच के माध्यम से उत्तराखंड की लोक संस्कृति के विविध रंगों की आकर्षक प्रस्तुतियां भी देंगी।

उन्होंने बताया कि मेले के दौरान प्रतिदिन सीसीएल कैंप, विभिन्न कार्यशालाओं और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इन गतिविधियों के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को नई जानकारियां देने के साथ ही उनके कौशल और उद्यमिता को प्रोत्साहित किया जाएगा।

एपीडी चंदा फर्त्याल ने बताया कि मेले में प्रतिभाग करने वाली स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के रहने और भोजन की निशुल्क व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि सरस मेला ग्रामीण महिलाओं के उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा।

1610202602 हल्द्वानी : सरस मेले में आकर्षण का केंद्र रहेगा ‘कौन बनेगा लखपति दीदी’ कॉमेडी शो और फैशन शो Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *