लालकुआं। देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती के अवसर पर नैनीताल आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के दुग्धशाला प्लांट परिसर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। सुंदरकांड पाठ, हवन-यज्ञ और भगवान विश्वकर्मा की आरती से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। इस दौरान भगवान विश्वकर्मा के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर प्लांट में स्थापित मशीनरी एवं विभिन्न उपकरणों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। अधिकारियों और कर्मचारियों ने भगवान विश्वकर्मा का पूजन कर मशीनरी के सुचारु संचालन, कार्यों में सफलता तथा नैनीताल आँचल दुग्ध संघ की निरंतर प्रगति और खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम के दौरान सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इसके बाद हवन-यज्ञ में अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्रद्धापूर्वक आहुतियां अर्पित कीं। हवन के उपरांत भगवान विश्वकर्मा की विधिवत आरती की गई। आरती के दौरान पूरा प्लांट परिसर भगवान विश्वकर्मा के जयकारों से गूंज उठा।कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन में दुग्ध संघ के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर अध्यक्ष मुकेश बोरा, सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, संचालक मंडल सदस्य गोविंद सिंह मेहता, वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, प्रशासन एवं विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी, पी एंड आई प्रभारी सुभाष बाबू, सुरेश चंद्र, कारखाना प्रबंधक धर्मेंद्र सिंह राणा, प्रभारी यांत्रिक राजू दुमका, प्रभारी उत्पादन उमेश सिंह राणा, दिनेश चंद्र जोशी, विनोद सुनाल, संतोष करायत, लाल सिंह बिष्ट, मोहन पाठक, प्रवीण कोहली, विनोद, दिनेश कुलौरा, स्टोर प्रभारी खलील अहमद, पुष्पा तिवाड़ी, अंजू कांडपाल, सोनाली, बबीता, शंकर दत्त शर्मा सहित दुग्ध संघ के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

