IMG 20260910 WA0088 27 महिलाओं को मिला वित्तीय साक्षरता का प्रशिक्षण, बनेंगी समूहों की वित्तीय जागरूकता की ट्रेनर

27 महिलाओं को मिला वित्तीय साक्षरता का प्रशिक्षण, बनेंगी समूहों की वित्तीय जागरूकता की ट्रेनर

उत्तराखण्ड एजुकेशन/कोचिंग ताजा खबर नैनीताल
खबर शेयर करें

हल्द्वानी। NRLM नैनीताल के सौजन्य से बड़ौदा आरसेटी, हल्द्वानी में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के लिए FLCRP (Financial Literacy and Credit Counselling Resource Person) का छह दिवसीय आवासीय निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ बड़ौदा आरसेटी परिसर, कुंवरपुर, गौलापार में मुख्य अतिथि  चंदा फर्त्याल, सहायक परियोजना निदेशक, नैनीताल ने दीप प्रज्वलित कर किया।

IMG 20260910 WA0086 1 scaled 27 महिलाओं को मिला वित्तीय साक्षरता का प्रशिक्षण, बनेंगी समूहों की वित्तीय जागरूकता की ट्रेनर

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विकासखंडों से 27 महिलाएं प्रतिभाग कर रही हैं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को वित्तीय साक्षरता, बैंकिंग सेवाओं, ऋण संबंधी जानकारी और वित्तीय समावेशन के प्रति जागरूक एवं प्रशिक्षित करना है।

प्रशिक्षण पूरा करने के बाद ये महिलाएं स्वयं वित्तीय साक्षरता की ट्रेनर के रूप में कार्य करेंगी और स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी अन्य महिलाओं को बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाओं के बारे में जागरूक करेंगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय सेवाओं की पहुंच बढ़ाने और महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में मदद मिलेगी।

मुख्य अतिथि चंदा फर्त्याल ने प्रतिभागी महिलाओं से संवाद करते हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम के महत्व और प्रशिक्षण के बाद उनकी जिम्मेदारियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं को वित्तीय जागरूकता और क्रेडिट काउंसलिंग से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं कौशल प्रदान करना है, ताकि वे ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष रूप से स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को वित्तीय सेवाओं के प्रति जागरूक करने में प्रभावी भूमिका निभा सकें।

कार्यक्रम में RFC मान सिंह, आरसेटी निदेशक अतुल पांडेय और FLC काउंसलर सुरेश कुमार बिष्ट सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *