logo1 बिजली कटौती की सूचना में प्रभावित क्षेत्रों के नाम बताना अनिवार्य, आयुक्त दीपक रावत ने UPCL के मुख्य अभियंता को दिए सख्त निर्देश

बिजली कटौती की सूचना में प्रभावित क्षेत्रों के नाम बताना अनिवार्य, आयुक्त दीपक रावत ने UPCL के मुख्य अभियंता को दिए सख्त निर्देश

उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर ताजा खबर नैनीताल
खबर शेयर करें

नैनीताल/हल्द्वानी। बिजली कटौती को लेकर विद्युत विभाग की ओर से जारी होने वाली सूचनाओं में अब संबंधित प्रभावित क्षेत्रों के नाम भी स्पष्ट रूप से प्रकाशित करने होंगे। कुमाऊं मंडल आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने इस संबंध में उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (UPCL) के मुख्य अभियंता, हल्द्वानी/रुद्रपुर को सख्त निर्देश जारी किए हैं। आयुक्त दीपक रावत ने विद्युत विभाग द्वारा समाचार पत्रों में प्रकाशित की जाने वाली बिजली कटौती की सूचनाओं को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से अक्सर यह जानकारी प्रकाशित की जाती है कि किसी विशेष फीडर से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी, लेकिन सूचना में उन क्षेत्रों के नाम स्पष्ट रूप से नहीं बताए जाते, जहां बिजली कटौती होनी है।

उन्होंने कहा कि इससे आम उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है और उन्हें पहले से यह जानकारी नहीं मिल पाती कि उनके क्षेत्र में बिजली आपूर्ति कब प्रभावित रहेगी।आयुक्त ने निर्देश दिए कि भविष्य में बिजली कटौती से संबंधित कोई भी सूचना समाचार पत्रों में प्रकाशित की जाए तो उसमें संबंधित फीडर के साथ-साथ बिजली कटौती से प्रभावित होने वाले सभी क्षेत्रों के नाम भी अनिवार्य रूप से दर्ज किए जाएं। उन्होंने कहा कि इससे उपभोक्ताओं को पहले से जानकारी मिल सकेगी और वे बिजली आपूर्ति बाधित रहने के दौरान अपनी आवश्यक व्यवस्थाएं कर सकेंगे। आयुक्त ने विद्युत विभाग को निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है।

Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *