IMG 20260725 WA0018 1 नैनीताल में होम स्टे नियमों का उल्लंघन पड़ा भारी, 11 इकाइयों की जांच; 5 को नोटिस, 2 पर जुर्माना, 2 के निरस्तीकरण की संस्तुति

नैनीताल में होम स्टे नियमों का उल्लंघन पड़ा भारी, 11 इकाइयों की जांच; 5 को नोटिस, 2 पर जुर्माना, 2 के निरस्तीकरण की संस्तुति

उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल
खबर शेयर करें

नैनीताल। जनपद में होम स्टे नियमों का उल्लंघन करने वाले संचालकों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर शनिवार को जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति आर्या और तहसीलदार अक्षय भट्ट ने संयुक्त रूप से विभिन्न होम स्टे इकाइयों का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कुल 11 होम स्टे इकाइयों का भौतिक सत्यापन किया गया। जांच में कई इकाइयों में अनियमितताएं मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की गई।

प्रशासन ने 5 होम स्टे इकाइयों को होम स्टे नियमावली के प्रावधानों के उल्लंघन के आरोप में नोटिस जारी किए हैं। वहीं 2 इकाइयों पर ₹10,000-₹10,000 का अर्थदंड लगाया गया है। इसके अलावा 2 होम स्टे इकाइयों के पंजीकरण निरस्त करने की संस्तुति भी की गई है।

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कहा कि जनपद में संचालित सभी होम स्टे इकाइयों का निरंतर भौतिक निरीक्षण जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्यटकों की सुरक्षा और निर्धारित मानकों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। यदि किसी भी होम स्टे में नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित संचालक के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने सभी होम स्टे संचालकों से होम स्टे नीति एवं नियमावली का कड़ाई से पालन करने की अपील करते हुए कहा कि नियमों के अनुपालन से ही पर्यटकों को सुरक्षित और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं।

Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *