20 btl 12 ओखलकांडा के चमोली गांव में गधेरे से अधेड़ का शव बरामद, हत्या की आशंका, फॉरेंसिक जांच शुरू

ओखलकांडा के चमोली गांव में गधेरे से अधेड़ का शव बरामद, हत्या की आशंका, फॉरेंसिक जांच शुरू

उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल
खबर शेयर करें

भीमताल। ओखलकांडा ब्लॉक के चमोली गांव में मंगलवार को एक अधेड़ का शव गधेरे से बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर खनस्यूं पुलिस के साथ ही भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा भी मौके पर पहुंचे।

मंगलवार सुबह घास काटने जा रही महिलाओं ने गधेरे में एक शव पड़ा देखा, जिसकी जानकारी उन्होंने ग्रामीणों को दी। इसके बाद ग्रामीणों ने खनस्यूं पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गधेरे से सड़ी-गली हालत में शव को बाहर निकाला और शिनाख्त का प्रयास किया। शव की पहचान पान सिंह मटियाली (56) पुत्र दीवान सिंह मटियाली, निवासी ल्वाड़ डोबा के रूप में परिजनों ने की।

परिजनों ने हत्या कर शव गधेरे में फेंके जाने की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। घटना की गंभीरता को देखते हुए विधायक राम सिंह कैड़ा ने मौके पर पहुंचकर जिला प्रशासन व पुलिस अधिकारियों से वार्ता की और फॉरेंसिक टीम को बुलाने के निर्देश दिए। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए, साथ ही परिजनों से भी बातचीत की।

विधायक राम सिंह कैड़ा ने पुलिस को मामले की निष्पक्ष और गहन जांच करने के निर्देश देते हुए कहा कि यदि हत्या की पुष्टि होती है तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहने की बात कही।

थानाध्यक्ष प्रीति ने बताया कि पान सिंह मटियाली बीते तीन माह से लापता चल रहे थे, जिसकी गुमशुदगी थाने में दर्ज थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

1610202602 ओखलकांडा के चमोली गांव में गधेरे से अधेड़ का शव बरामद, हत्या की आशंका, फॉरेंसिक जांच शुरू Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *