IMG 20250205 WA0011 जरूरी स्वास्थ्य जांचों की दरों में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन 

जरूरी स्वास्थ्य जांचों की दरों में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन 

उत्तराखण्ड ताजा खबर देहरादून नैनीताल
खबर शेयर करें

भाजपा सरकार स्वास्थ्य को व्यापार बना रही है, जबकि यह नागरिकों का बुनियादी अधिकार है: सुमित हृदयेश

हल्द्वानी। महानगर कांग्रेस ने जरूरी स्वास्थ्य सेवाओं और जांचों की दरों में लगातार हो रही बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ आज जोरदार प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व हल्द्वानी विधायक श्री सुमित हृदयेश ने किया। प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला दहन कर सरकार की जनविरोधी नीतियों पर कड़ा विरोध जताया।

Hosting sale

विधायक सुमित हृदयेश ने कहा की भाजपा सरकार स्वास्थ्य को व्यापार बना रही है, जबकि यह नागरिकों का बुनियादी अधिकार है। सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण स्वास्थ्य सेवाएं आम लोगों की पहुंच से बाहर होती जा रही हैं।

महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा, स्वास्थ्य सेवाओं की दरों में बेहिसाब बढ़ोतरी से गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों पर भारी आर्थिक बोझ पड़ रहा है। सरकारी अस्पतालों में उपचार महंगा होने के कारण आम जनता निजी अस्पतालों की मनमानी दरों के जाल में फंस रही है।

प्रदर्शन के दौरान सभी कांग्रेसजनों ने एक स्वर में सरकार से मांग की कि, स्वास्थ्य सेवाओं की दरों में की गई बेतहाशा वृद्धि को तुरंत वापस लिया जाए और सरकारी अस्पतालों में निशुल्क या सस्ती दरों पर इलाज सुनिश्चित किया जाए।

 

पुतला दहन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ब्लॉक अध्यक्ष मोहन बिष्ट, ब्लॉक अध्यक्ष हेम पांडे, विधायक प्रतिनिधि जीवन कार्की, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री सुहैल सिद्दीकी, जिला महामंत्री मलय बिष्ट, डॉ मयंक भट्ट, कमला सनवाल कार्यवाहक अध्यक्ष महानगर महिला अध्यक्ष, गोविंद बगड़वाल, तस्कीन अहमद, एडवोकेट मनोज बिष्ट, पार्षद मुकुल बलुटिया, पार्षद एडवोकेट धर्मवीर, पार्षद भागीरथी बिष्ट, पार्षद जकरिया पठान, कैलाश साह, महेशानंद, इंदर पाल आर्य, गिरीश पांडे, चंदन भाकुनी, नितिन भट्ट, हेम जोशी, अरमान खान, राजकुमार जोशी, विक्की छिमवाल, दिवेश तिवाड़ी, संजू उप्रेती, सुजल सचिन, जॉन्टी राणा, राजकुमार, अब्दुल नबी, नफीस चौधरी, मुर्तजा अली, शकील अहमद, शंकर कोहली, गणेश टम्टा, उदित करायत उपस्थित रहे।

Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *