guddi devi महाकुंभ में मची भगदड़ में उत्तराखंड की एक महिला की मौत

महाकुंभ में मची भगदड़ में उत्तराखंड की एक महिला की मौत

उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर ताजा खबर देश/विदेश नैनीताल
खबर शेयर करें

(किच्छा) ऊधम सिंह नगर। प्रयागराज के संगम पर मची भगदड़ में ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा निवासी एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार किच्छा से सोमवार रात को महाकुंभ के लिए तीन बसें रवाना हुई। इन्हीं बस में सवार एक एक महिला की बीती रात प्रयागराज में मची भगदड़ में कुचल जाने से मौत हो गई है।

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार महिला अपने बेटे और बहू के साथ कुंभ स्नान के लिए गई थी, जब भगदड़ मची तो महिला अपने बेटे और बहु से अलग हो गई। जिसका शव आज सुबह बरामद हुआ है। फिलहाल प्रशासन ने अभी महिला का शव परिजनों को नहीं सौंपा है।

जानकारी के अनुसार गुड्डी देवी (57) निवासी वार्ड 3 किशोर अस्पताल के पास सोमवार रात बस में सवार होकर प्रयागराज रवाना हुई थी। महिला अपने बेटे और बहू के साथ गई थी। महिला भगदड़ के दौरान अपने बेटे और बहू से बिछड़ गई। आज सुबह छह बजे उनका शव मिला।

1610202602 महाकुंभ में मची भगदड़ में उत्तराखंड की एक महिला की मौत Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *