mosam उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक छाए बादल, बढ़ी ठिठुरन

उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक छाए बादल, बढ़ी ठिठुरन

उत्तराखण्ड ताजा खबर देहरादून नैनीताल
खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड में आज मौसम फिर बदलेगा। दिन की शुरुआत पहाड़ में बादलों के साथ हुई। वहीं, मैदानी इलाकों में हल्का कोहरा छाया हुआ है। आज पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान देहरादून समेत उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, टिहरी, हरिद्वार, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि इन जिलों के कुछ हिस्सों में बिजली चमकने के भी आसार हैं।

बीते कुछ दिनों से मौसम सुहावना होने से ठंड से राहत मिली है। उधर देहरादून के मौसम ने बुधवार को चार दिन बाद फिर नया रिकॉर्ड बनाया। यहां का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री बढ़ोतरी के साथ 25.9 डिग्री दर्ज किया गया।

इससे पहले साल 2020 में इस दिन दिन का अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री रहा था। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मौसम के बदले पैटर्न और विंटर सीजन की बारिश में कमी के चलते तापमान में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। आंकड़ों पर नजर डाले तो प्रदेश भर में दिन के साथ रात के न्यूनतम तापमान में भी इजाफा देखने को मिला।

1610202602 उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक छाए बादल, बढ़ी ठिठुरन Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *