cm i sth scaled हल्द्वानी पहुंचे सीएम धामी...अस्पताल पहुंचकर जाना घायलों का हाल

हल्द्वानी पहुंचे सीएम धामी…अस्पताल पहुंचकर जाना घायलों का हाल

उत्तराखण्ड ताजा खबर देहरादून नैनीताल
खबर शेयर करें

हल्द्वानी। सीएम पुष्कर सिंह धामी बृहस्पतिवार को हल्द्वानी पहुंचे। सीएम धामी ने हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचकर भीमताल बस हादसे में हुए घायलों का हाल जाना और डॉक्टर से सभी घायलों को बेहतर इलाज देने के निर्देश दिए।

इस दौरान चिकित्सकों से भी घायलों के उपचार के संबंध में जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों को निर्देश दिए कि जरूरत पड़ने पर गंभीर रूप से घायल लोगों को एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा जाए और घायलों को हर संभव उपचार उपलब्ध कराया जाए। सरकार इस घटना से प्रभावित लोगों के प्रति संवेदनशील है और उनकी हर संभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान कमिश्नर और जिलाधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

1610202602 हल्द्वानी पहुंचे सीएम धामी...अस्पताल पहुंचकर जाना घायलों का हाल Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *