अपने दम पर शिप्रा नदी की सफाई में जुटे हैं जगदीश
विनोद पनेरू, हल्द्वानी। प्रकृति, जल और पर्यावरण संरक्षण का हमारे लिये कितना महत्व है शायद यह जगदीश नेगी अच्छे से समझते हैं। तभी तो वे भवाली नगर के करीब से गुजरने वाली शिप्रा नदी की सफाई में जीजान से जुटे हैं।
वे खुद तो नदी की सपफाई का बीड़ा उठा ही रहे हैं साथ ही लोगों को भी जागरूक कर अपने साथ शामिल कर रहे हैं। खास बात है कि पर्यावरण, नदी व जल संरक्षण को धन में रखते हुए वे पैसों की भी परवाह नहीं करते। शिददत से नदी की सफाई में जुटे नेगी दावा करते हैं कि वे खुद इस कार्य में डेढ़ लाख रुपये लगा चुके हैं। भवाली निवासी जगदीश नेगी जो की शिप्रा कल्याण समिति के अध्यक्ष हंै। पिछले 1.5 साल से भवाली की उत्तर वाहिनी नदी शिप्रा को अपने दम पर साफ करवा रहे हैं। अभी तक नेगी तीन किमी के दायरे में नदी को चार बार साफ कर चुके हैं। नेगी ने अपने दम पर और अपने पास से पैसा लगाकर नदी को साफ करवाया है। नेगी बताते हैं कि मैंने खुद का डेढ़ लाख और लोगांे से सहयोग लेकर कुल तीन लाख रुपया नदी में लगा दिया है। वहीं लोगांे से सहायता जमा करके भवाली पालिका को 75000 के 15 कूड़ेदान भी खरीदकर दिए। बताते हैं कि हमारे काम का भवाली में व्यापक असर पड़ा है। अब लोगांे में भी जागरूकता बड़ी है। पहले जहां शिप्रा नदी को लोग कूड़ेदान की तरह प्रयोग करते थे। अब लोग नदी में बहुत कम कूड़ा कचरे को फेंकते हैं। नेगी 1.5 साल में अब तक शिप्रा नदी से 100 टन से ज्यादा कचरा निकाल चुके हैं। उन्होंने दो बार जिलाधिकारी से कहकर लोगांे को पालिका द्वारा नदी से सीवर हटाने के लिए नोटिस भी भिजवाएं हैं। मगर नदी से सीवर लाइन्स नहीं हट रही हंै। हालांकि इन्हें हटवाने को लेकर वे प्रयासरत हैं। नेगी बताते हैं कि शिप्रा नदी के किनारे अवैध रूप से 100 से ज्यादा सूअर पाले गए हैं।
ये दिन भर नदी और आस पास के क्षेत्र को प्रदूषित करते रहते हैं। बताया कि नदी की पूरी सफाई कराने तक मुहिम जारी रहेगी। इसके लिए लोगों को और जागरूक किया जाएगा। नेगी की सफाई व पर्यावरण संरक्षण के प्रति नेगी की मुहिम वास्तव में काबिले तारीफ है।