प्रशिक्षणार्थियों के साथ अतिथि

महिलाओं ने सीखा जूट बैग बनाकर स्क्रीन प्रिन्ंिटंग करना

उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल
खबर शेयर करें

चार साप्ताहिक उद्यमिता विकास कार्यक्रम का समापन
हल्द्वानी। भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद एवं एसेंचर के सहयोग से देवभूमि स्कूल देवलचैड़ में निर्मला सोशल रिसर्च एंड डवलपमेंट सोसाइटी द्वारा जूट बैग व स्क्रीन प्रिंटिंग पर आधारित चार साप्ताहिक कौशल विकास कार्यक्रम का आज समापन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व ब्लाक प्रमुख भोला दत्त भटट, विशिष्ट अतिथि भागीरथी व ईडीआई कोऑर्डिनेटर जोशी, संस्था के संस्थापक संजीव भटनागर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों का मनोबल बढ़ाने के लिए समय-समय पर जिला उद्योग केंद्र के पूर्व महाप्रबंधक योगेश पांडे द्वारा महिलाओं को योजना की जानकारी दी गई व जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक विपिन कुमार द्वारा महिलाओं के कार्यों को सराहा गया वह योजना की जानकारी दी गई।
साथ ही समय-समय पर हिमानी क्रीम के प्लांट हेड वह बजाज ग्रुप के प्लांट हेड द्वारा भी विजिट किया गया। साथ ही ईडीआई के कोऑर्डिनेटर बालकृष्ण जोशी द्वारा भी समय-समय पर विजिट किया गया।
मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि के द्वारा संस्था के कार्य को सराहा गया व महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रम करने को कहा गया। प्रशिक्षणार्थियों के द्वारा भी अपने-अपने विचार रखे गए। कार्यक्रम में संस्था के दुष्यंत, हेमा बिष्ट, सीमा पांडे, मीना वर्मा व सामाजिक कार्यकर्ता महेश कांडपाल, जया कर्नाटक, कमल कुमार जोशी, कविता कर्नाटक, दीपा नेगी, गीता, राधा चैधरी व संजय सिंह किरोला जी उपस्थित थे।

1610202602 महिलाओं ने सीखा जूट बैग बनाकर स्क्रीन प्रिन्ंिटंग करना Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *