लोन स्वीकृति पत्र देते क्षेत्रीय प्रबंधक कृष्ण मोहन शर्मा

उत्तराखंड ग्रामीण बैंक ने स्वरोजगार के लिए बांटा 13 करोड़ का लोन

उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल
खबर शेयर करें

58 शाखाओं के तहत 325 लाभार्थियों को किया ऋण का वितरण
हल्द्वानी। उत्तराखंड ग्रामीण बैंक, क्षेत्रीय कार्यालय हल्द्वानी के तत्वावधान में ऋण वितरण शिविर का आयोजन नैनीताल और उधमसिंह नगर जिले की सभी 58 शाखाओं के माध्यम से किया गया। इसके तहत सरकारी योजनाओं एमएसवाई, एमएसवाई नैनो, पीएमईजीपी, एनआरएल और बैंक योजनाओं के अंतर्गत ऋण वितरण कैंप अभियान मे 325 लाभार्थियों को 13 करोड़ के ऋण स्वीकृत कर रु 9 करोड़ के ऋणों का वितरण किया गया।
फतेहपुर मे आयोजित ऋण वितरण शिविर में क्षेत्रीय प्रबंधक कृष्ण मोहन शर्मा ने आठ एनआरएलएम महिला स्वयं सहायता समूहों और एक एमएसवाई के पात्र को 22 लाख का ऋण वितरित किया। साथ ही क्षेत्रीय प्रबंधक शर्मा ने विभिन्न ऋण योजनाओं की जानकारी दी।
इस दौरान बैंक सखी विनीता आर्य, मनीषा नगरकोटी, चंद्रा पांडे, ममता परगाई, ललिता जोशी आदि उपस्थित रहे।

1610202602 उत्तराखंड ग्रामीण बैंक ने स्वरोजगार के लिए बांटा 13 करोड़ का लोन Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *