चंद्रयान-3 ने रचा इतिहास

चंद्रयान-3 ने रचा इतिहास, देशभर में जश्न का माहौल

उत्तराखण्ड टेक्नीकल टेक्नोलॉजी ताजा खबर देश/विदेश

चंद्रमा के दक्षिणी धु्रव पर लैंडिंग करने वाला भारत पहला देश
कुमाऊं जनसन्देश डेस्क
नई दिल्ल्ली। देश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। भारत ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में इतिहास रच दिया है। बुधवार को भारत का तीसरा मिशन कामयाब हो गया है। इससे देशभर में उत्साह का माहौल है। बता दें कि चांद पर भेजा गया भारत का तीसरा मिशन कामयाब हो गया है। चंद्रयान-3 ने चंद्रमा के दक्षिणी धु्रव पर सॉफ्ट लैंडिंग कर दी है।
40 दिन का भारत का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ। पृथ्वी से चंद्रमा तक 3.84 लाख किलोमीटर का सफर तय करने के बाद चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम चंद्रमा की धरती पर कामयाबी के साथ उतर गया। इसी के साथ भारत चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला रूस, अमेरिका और चीन के बाद दुनिया का तीसरा देश बन गया है। वहीं, चंद्रमा के दक्षिणी धु्रव पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है।
चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम के सफलता पूर्वक उतरने पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी है। वहीं देशभर में जश्न का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *