सूचना अधिकार में प्राप्त सूचना में हुआ खुलासा, औसत से भी कम खर्च हुई है धनराशि
देहरादून। उत्तराखंड में विधायक अपनी विधायक निधि खर्च करने में भी कंजूसी बरत रहे हैं। कई कैबिनेट मंत्री खर्च के मामले में बेहद पीछे हैंे। एडवोकेट नदीम उददीन की ओर से मांगी गई सूचना में इसका खुलासा हुआ है। प्राप्त सूचना के आधार पर विधायक निधि खर्च के मामले में जहां तक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंत्रियों के प्रदर्शन का सवाल है तो कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा सबसे आगे हैं।
सौरभ सितारगंज विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं और उन्होंने 85 प्रतिशत निधि का उपयोग कर लिया है। उनके बाद मसूरी से विधायक कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने 72 प्रतिशत, सोमेश्वर का प्रतिनिधित्व कर रहीं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने 64 प्रतिशत, नरेंद्र नगर से कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल 57 प्रतिशत और चौबट्टाखाल से विधायक कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने 56 प्रतिशत विधायक निधि खर्च की है। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने 29 प्रतिशत और कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने 33 प्रतिशत निधि का ही उपयोग किया है। उन्हें निधि के अधिकतम इस्तेमाल के लिए और सक्रियता दिखानी पड़ेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 53 प्रतिशत विधायक निधि खर्च की है।

धामी कैबिनेट के किस मंत्री ने कितनी खर्च की विधायक निधि
मंत्री | विस क्षेत्र | खर्च प्रतिशत |
सौरभ बहुगुणा | सितारगंज | 85 |
गणेश जोशी | मसूरी | 72 |
रेखा आर्य | सोमेश्वर | 64 |
सुबोध उनियाल | नरेंद्र नगर | 57 |
सतपाल महाराज | चौबट्टाखाल | 56 |
प्रेमचंद अग्रवाल | ऋषिके | 33 |
डॉ. धन सिंह रावत | श्रीनगर | 29 |
खर्च में विधायक किशोर सबसे पीछे
