अखाड़े की पेशवाई के दौरान अधिकारी और संत

तपोनिधि श्री आनंद अखाड़ा पंचायती की पेशवाई का भव्य स्वागत

उत्तराखण्ड ताजा खबर देश/विदेश देहरादून
खबर शेयर करें

हरिद्वार। तपोनिधि श्री आनंद अखाड़ा पंचायती की पेशवाई शुक्रवार को एसएमजेएनपीजी कालेज से निकलकर चंद्राचार्य चैक, कनखल, शंकराचार्य चैक, तुलसी चैक होते हुए शिवमूर्ति चैक पहुंची। यहां पर मेलाधिकारी दीपक रावत, जिलाधिकारी सी. रविशंकर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस, एसएसपी कुंभ जन्मेजय खंडूड़ी, अपर मेलाधिकारी डा. ललित नारायण मिश्र, एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने निरंजनी अखाड़े के सचिव व मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रविन्द्र पुरी महाराज, आनंद पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरि महाराज, स्वामी सुरेंद्र गिरि महाराज, महंत ललितानंद गिरि, महंत शंकरानन्द सरस्वती, महंत गणेशानंद और नागा सन्यासियों का माल्यार्पण कर स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया। स्वागत करने वालों में अपर मेलाधिकारी हरबीर सिंह, रामजी शरण शर्मा, उप मेलाधिकारी किशन सिंह नेगी, सेक्टर मजिस्ट्रेट प्रेमलाल, पुलिस उपाधीक्षक अखाड़ा प्रबोध घिल्डियाल आदि उपस्थित थे।

हर की पैड़ी पर गंगा जी की शपथ के दौरान श्रद्धालु
हर की पैड़ी पर गंगा जी की शपथ के दौरान श्रद्धालु
1610202602 तपोनिधि श्री आनंद अखाड़ा पंचायती की पेशवाई का भव्य स्वागत Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *