ddn देहरादून में छात्रों और अभिभावकों के दिल को छू गए राहुल गांधी

देहरादून में छात्रों और अभिभावकों के दिल को छू गए राहुल गांधी

उत्तराखण्ड ताजा खबर देश/विदेश देहरादून
खबर शेयर करें

छात्रों की गूंज कार्यक्रम में कभी शिक्षक तो कभी अभिभावक की भूमिका में आए नजर
देहरादून। देश में लगातार हो रहे पेपर लीक और परीक्षा घोटालों को लेकर कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने देहरादून में आयोजित ’’श्छात्रों की गूंजश्’’ कार्यक्रम में केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला। अपने संबोधन के दौरान राहुल गांधी छात्रों और अभिभावकों के दिलों को छू गए। वे छात्रों की गंूंज कार्यक्रम में कभी शिक्षक तो कभी अभिभावक की भूमिका में नजर आए। राहुल गांधी ने कहा कि आज देश में पेपर लीक की घटनाएं इतनी आम हो गई हैं कि वे किसी रेस्टोरेंट के मेन्यू की तरह दिखाई देने लगी हैं।

देहरादून के बन्नू स्कूल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में हजारों छात्रों और युवाओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पिछले कई वर्षों में करोड़ों छात्रों का भविष्य पेपर लीक और परीक्षा अनियमितताओं के कारण प्रभावित हुआ है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि देश की शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट से गुजर रही है और मेहनत करने वाले छात्रों के सपनों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह केवल पेपर लीक नहीं, बल्कि युवाओं के भविष्य की चोरी है। ’ष्देश में पेपर लीक अब रेस्टोरेंट के मेन्यू की तरह हो गए हैं। हर कुछ दिनों में कोई न कोई परीक्षा रद्द हो रही है, कोई न कोई पेपर लीक हो रहा है। यह युवाओं के सपनों की चोरी है। राहुल गांधी ने दावा किया कि पिछले दस वर्षों में करोड़ों छात्र परीक्षा घोटालों से प्रभावित हुए हैं। उन्होंने सरकार से परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता लाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही छात्रों से एकजुट होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ने का आह्वान भी किया।

गौरतलब है कि कांग्रेस देशभर में ’’श्छात्रों की गूंजश्’’ अभियान चला रही है, जिसके माध्यम से पेपर लीक, परीक्षा अनियमितताओं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई जा रही है। देहरादून में आयोजित यह कार्यक्रम इसी राष्ट्रीय अभियान का हिस्सा था। (ख्प्दकपंद छंजपवदंस ब्वदहतमेे,ख्3,)

अब देखना यह होगा कि राहुल गांधी के इन आरोपों और छात्रों की मांगों पर सरकार क्या प्रतिक्रिया देती है, और क्या देश की परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए कोई ठोस कदम उठाए जाते हैं।

Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *