cs radha raturi

उत्तराखंड की पहली महिला मुख्य सचिव राधा रतूड़ी बोलीं ‘‘राज्य को बनाएंगे सर्वश्रेष्ठ’’

उत्तराखण्ड ताजा खबर देश/विदेश देहरादून नैनीताल
खबर शेयर करें

समान नागरिक संहिता लागू करने को बताया प्राथमिकता
देहरादून। वरिष्ठतम नौकरशाह के रूप में तैनात आइएएस राधा रतूड़ी ने राज्य के नए मुख्य सचिव का पदभार बुधवार को ग्रहण कर लिया है। 1988 बैच की आइएएस राधा रतूड़ी उत्तराखंड की पहली महिला मुख्य सचिव हैं।
उत्तराखंड की नवनियुक्त मुख्य सचिव राधा रतूड़ी का कहना है कि राज्य में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लागू करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उनका मानना है कि प्रदेश में यूसीसी लागू होने के बाद राज्य की सभी बहनों को समानता का अधिकार मिलेगा। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री धामी के विजन के अनुरूप प्रदेश का प्रशासनिक तंत्र एक टीम की तरह उत्तराखंड को देश का सर्वोच्च राज्य बनाने के लिए आगे बढ़ेगा।

 

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि हम उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए कार्य करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना है कि यह दशक उत्तराखंड का दशक होगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री भी पीएम के विजन के अनुरूप आगे बढ़ रहे हैं। सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टि मुख्यमंत्री का मूल मंत्र है। हम इस मूल मंत्र पर एक टीम के रूप में कार्य करेंगे। मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप समाज के लिए अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम होगा।

 

1610202602 उत्तराखंड की पहली महिला मुख्य सचिव राधा रतूड़ी बोलीं ‘‘राज्य को बनाएंगे सर्वश्रेष्ठ’’ Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *