cm dhami

पवलगढ़ कंजर्वेशन रिजर्व का नाम अब होगा सीतावनी कंजर्वेशन रिजर्व

उत्तराखण्ड ताजा खबर देश/विदेश देहरादून नैनीताल न्यूज डायरी रीडर कार्नर लोकल न्यूज़
खबर शेयर करें

बच्चों और स्थानीय लोगों के अनुरोध पर सीएम ने लिया निर्णय
हल्द्वानी। रामनगर स्थित पवलगढ़ कंजर्वेशन रिजर्व का नाम अब सीतावनी कंजर्वेशन रिजर्व कर दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बच्चों और स्थानीय लोगों के अनुरोध पर अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक अवसर पर बड़ा फैसला लेते हुए नाम बदलने का फैसला लेकर सरकार ने आदेश भी जारी कर दिया है। उत्तराखंड के कुमाऊं स्थित पवलगढ़ कंजर्वेशन रिजर्व का नाम बदल कर सीतावनी कंजर्वेशन रिजर्व कर दिया है।
सीएम धामी के अनुसार, पवलगढ़ कंजर्वेशन रिजर्व का नाम बदलकर अब सीतावनी किया गया है। इस बारे में कई बच्चों ने व स्थानीय लोगों द्वारा पत्र लिख कर अनुरोध भी किया था। उनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए सरकार ने ये फैसला लिया है।

 

Hosting sale

रामनगर और आसपास के छोटे बच्चों ने पत्र लिखकर मुख्यमंत्री धामी से नाम बदलने का अनुरोध किया था। उनके आदेश पर प्रमुख सचिव वन आरके सुधांशु ने इस संबंध में शासनादेश कर दिया है। सीतावनी कंजर्वेशन रिजर्व में मां सीता का पौराणिक मंदिर और महाऋषि वाल्मीकि का आश्रम है। इसकी देखरेख भारतीय पुरातत्व विभाग करता है। यहां जाने की अनुमति वन विभाग देता है।
उत्तराखंड की धामी सरकार देश की पहली ऐसी सरकार है जिसने एक संरक्षित क्षेत्र का नाम मां सीता के नाम पर रखा है। यह जंगल 5824.76 हेक्टेयर क्षेत्रफल में फैला है जो टाईगर, हाथी, पक्षी व तितलियों के लिए प्रसिद्ध है। यहां बड़ी संख्या में पर्यटक और तीर्थयात्री जाते हैं।

Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *