dm vandana singh

अब गौलापार से कीजिए पिथौरागढ़, मुनस्यारी, चम्पावत का हवाई सफर

उत्तराखण्ड टेक्नोलॉजी ट्रेवल ताजा खबर देश/विदेश देहरादून नैनीताल न्यूज डायरी रीडर कार्नर लोकल न्यूज़
खबर शेयर करें

अगले सप्ताह से उड़ान शुरू करने की तैयारी में प्रशासन और हेरिटेज एविएशन
हल्द्वानी। उड़ान योजना के अंतर्गत एक सप्ताह के भीतर गौलापार हेलीपैड से पिथौरागढ़, मुनस्यारी और चंपावत के लिए हेली सेवा शुरू होगी। हेली सेवा शुरू करने को लेकर जिलाधिकारी वंदना सिंह ने हेरिटेज एविएशन के जीएम मनीष भंडारी के साथ स्थलीय निरीक्षण किया।

हेरिटेज एविएशन के जीएम भंडारी ने जिलाधिकारी वंदना सिंह को बताया कि हैरिटेज एविएशन कुमाऊं के गौलापार, हल्द्वानी से जल्द ही हेली सेवा शुरू करने जा रहा है। इसके लिए कंपनी को मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविशन, भारत सरकार से अनुमति के अलावा यूकाडा से एनओसी भी प्राप्त हो चुकी है। जिलाधिकारी ने जल्द से जल्द हेली सेवा शुरू करने को लेकर एसडीएम हल्द्वानी तथा पीडब्ल्यूडी को समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए जिससे पहाड़ के लोगों को लाभ मिल सके।

 

हैरिटेज के जीएम मनीष भंडारी ने बताया कि गौलापार से 07 सीटर हेलीसेवा शुरू होगी जो कि गौलापार से पिथौरागढ़, गौलापार से मुनस्यारी और गौलापार से चंपावत के लिए संचालित की जाएगी। यह सेवा एक दिन में तीनों जगहों के लिए दो बार उड़ान भरेगी। इस तरह से इन तीनो जगहों पर एक दिन में हेली सेवा के जरिए 06 बार आना और 06 जाना हो पाएगा। फिलहाल एक हेली गौलापार में रहेगा और हेलीपोर्ट पर हर समय 02 पायलट और 04 इंजीनियर रहेंगे।
निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, एसडीएम परितोष वर्मा सहित अन्य आधिकारी मौजूद थे।

1610202602 अब गौलापार से कीजिए पिथौरागढ़, मुनस्यारी, चम्पावत का हवाई सफर Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *