kj logo

नैनीताल: अब मुफ्त में नहीं कर पाएंगे हिमालय संग्रहालय के दीदार

उत्तराखण्ड ताजा खबर देश/विदेश देहरादून नैनीताल न्यूज डायरी

छात्रों के अलावा सभी से लिया जाएगा प्रवेश शुल्क
नैनीताल। अब डीएसबी परिसर स्थित हिमालय संग्रहालय के दीदार मुफ्त में नहीं हो जाएगा। संग्रहालय के सौन्दर्यीकरण का काम पूरा होने के बाद दर्शनार्थियों के लिए प्रवेश शुल्क तय कर लिया जाएगा। हालांकि छात्रों से कोई प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाएगा।

 

डीएसबी परिसर में स्थित संग्रहालय देश-विदेश के विद्यार्थी और शोधार्थियों में इतिहास की समझ विकसित करने के साथ ही उन्हें देवभूमि की संस्कृति, पौराणिकता और ऐतिहासिक तथ्यों से रूबरू कराता हैं। अब यह पर्यटकों के लिए भी खोल दिया जाएगा। इतिहास विभाग की प्रो. सावित्री कैड़ा ने बताया कि संग्रहालय में उत्तराखंड की लोक संस्कृति व इतिहास से जुड़ी कई वस्तुओं को संरक्षित किया गया है। संग्रहालय में 2000 वर्ष पुरानी शुंग कालीन पत्थर की मूर्ति, उत्खनन से मिले बर्तन भी हैं। संग्रहालय में टिकट सिस्टम की शुरुआत के लिए कुलपति प्रो. डीएस रावत ने 20 हजार की धनराशि दी है। जल्द ही हिमालय संग्रहालय में टिकट सिस्टम लागू कर दिया जाएगा। विद्यार्थियों के लिए प्रवेश निशुल्क रखा जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *