पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कालाढूंगी से भाजपा विधायक बंशीधर भगत ने सराहा युवाओं का उत्साह’’
हल्द्वानी। शिक्षा, डिजिटल साक्षरता और सामाजिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में कार्यरत ’’जीवन चेतना फाउंडेशन’’ की ओर से कठघरिया, पनियाली स्थित एक निजी होटल में 23 मेधावी इंटर्न विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य प्रमाण-पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम संस्था के संचालक एवं निदेशक ’’प्रवीन पांडे’’ के निर्देशन में संपन्न हुआ। समारोह में उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कालाढूंगी से भाजपा विधायक बंशीधर भगत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने दो माह की इंटर्नशिप सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया और संस्था द्वारा युवाओं को समाज सेवा एवं सकारात्मक दिशा से जोड़ने के प्रयासों की सराहना की।
इस अवसर पर संस्था के संचालक ’’प्रवीन पांडे’’, अध्यक्ष ’’कमल भट्ट’’ तथा कोषाध्यक्ष ’’दीपक जोशी’’ ने मुख्य अतिथि बंशीधर भगत सहित ब्लॉक प्रमुख ’’मंजू गौड़’’, विधायक प्रतिनिधि ’’पूरन गौड़’’ और पार्षद ’’उमेश बिनवाल’’ को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि विधायक बंशीधर भगत ने कहा कि ’’जीवन चेतना फाउंडेशन’’ युवाओं को सही दिशा देने और समाज सेवा के प्रति प्रेरित करने का सराहनीय कार्य कर रहा है। वहीं संस्था के अध्यक्ष कमल भट्ट ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह प्रमाण-पत्र उनकी मेहनत, अनुशासन, सेवा भावना और समर्पण का प्रतीक है तथा सकारात्मक सोच रखने वाले युवा राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
समारोह में ’’कोमल रावत, मेघा पाठक, रितिका गिरी, प्रतिभा भंडारी, अनंता पांडे, इशू बिष्ट, योगिता जीना, मीनाक्षी, शिवांश उपाध्याय, देवांश जोशी, देवेश जोशी, अश्विन जोशी, प्रियांशु भट्ट, हार्दिक जोशी, शौर्य प्रताप सिंह बोरा, मोहक गुप्ता’’ सहित कुल ’’23 मेधावी इंटर्न्स’’ को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में संस्था की ओर से सभी अतिथियों, विद्यार्थियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।

