kumaon jansandesh

हल्द्वानी : तेज रफ्तार बस ने छीनी पिता की जिंदगी, बेटे को स्कूल छोड़कर लौट रहे थे घर

उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल
खबर शेयर करें

हल्द्वानी। नैनीताल रोड पर बुधवार सुबह ओके होटल के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि युवक बस के पिछले पहिए के नीचे आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद बस चालक बस छोड़कर फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान वजीर अहमद (35) पुत्र मोहम्मद नबी, निवासी बनभूलपुरा, के रूप में हुई है। वजीर की मंगलपड़ाव में मोटर वाइंडिंग की दुकान थी। बुधवार सुबह वह अपने बेटे को स्कूल छोड़ने गए थे। बताया जा रहा है कि बेटे की स्कूल बस नहीं आने पर वजीर खुद ही स्कूटी से उसे तिकोनिया स्थित निजी स्कूल छोड़ने गए थे।

वापसी के दौरान ओके होटल के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार निजी बस ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वजीर सड़क पर गिर गए और बस के पिछले पहिए के नीचे आ गए। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और बस चालक की तलाश की जा रही है।

 

 

1610202602 हल्द्वानी : तेज रफ्तार बस ने छीनी पिता की जिंदगी, बेटे को स्कूल छोड़कर लौट रहे थे घर Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *