1daa7530 1805 4a2a a0cc 0de8195da898 उत्तराखंड के श्रमिकों के लिए बड़ी खुशखबरी, कई नई योजनाएं शुरू

उत्तराखंड के श्रमिकों के लिए बड़ी खुशखबरी, कई नई योजनाएं शुरू

उत्तराखण्ड ताजा खबर देहरादून नैनीताल
खबर शेयर करें

सीएम धामी ने किया शुभारंभ, दो अत्याधुनिक मेडिकल मोबाइल वैन को भी हरी झंडी दिखाई
देहरादून। उत्तराखंड के निर्माण श्रमिकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रमिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए कई नई योजनाओं का शुभारंभ किया है। साथ ही दो अत्याधुनिक मेडिकल मोबाइल वैन को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। देहरादून स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए कई नई कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत की।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए दो मेडिकल मोबाइल वैन का भी फ्लैग ऑफ किया। ये वैन पौड़ी गढ़वाल और चंपावत से अपनी सेवाएं शुरू करेंगी और बाद में पूरे प्रदेश में चरणबद्ध तरीके से संचालित की जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार श्रमिकों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। नई योजनाओं के तहत श्रमिक परिवारों को मुख्यमंत्री पोषण योजना से पोषण सहायता, मुख्यमंत्री शिक्षा सामग्री योजना से बच्चों को पढ़ाई का सामान और मुख्यमंत्री स्वच्छता सामग्री वितरण कार्यक्रम के तहत हाईजीन किट उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री योग एवं वेलनेस आरोग्य योजना के तहत हर वर्ष 210 बच्चों को निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं को रोजगार से जोड़ने की भी व्यवस्था की गई है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि मेडिकल मोबाइल वैन के माध्यम से श्रमिकों को उनके कार्यस्थल और आवास स्थल पर ही स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। वैन में एक्स-रे, ईसीजी समेत 44 प्रकार की जांचें पूरी तरह निःशुल्क होंगी। साथ ही टेली-कंसल्टेशन के जरिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह और तीन महीने तक स्वास्थ्य की मॉनिटरिंग भी की जाएगी। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार श्रमिकों को केवल श्रमशक्ति नहीं बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति मानती है। सरकार श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा, महिला श्रमिकों के मातृत्व सहयोग, बेटियों के विवाह, घर निर्माण, औजार, साइकिल, सिलाई मशीन और वृद्धावस्था पेंशन जैसी कई योजनाओं के माध्यम से उनका जीवन बेहतर बनाने का काम कर रही है।
उन्होंने सभी पात्र श्रमिकों से अपील की कि वे उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में अपना पंजीकरण समय-समय पर नवीनीकृत कराते रहें, ताकि सभी सरकारी योजनाओं का लाभ उन्हें मिलता रहे।

Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *