kumaon jansandesh

सरकारी नौकरी: प्लम्बर, मिस्त्री, इलेक्ट्रीशियन, प्रशिक्षक समेत कई पदों पर होगी भर्ती, कल से भरे जाएंगे आवेदन

उत्तराखण्ड एजुकेशन/कोचिंग ताजा खबर देहरादून नैनीताल
खबर शेयर करें

देहरादून। सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले और तैयारी में लगे बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने कई विभागों में समूह-ग के 196 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 28 सितंबर से शुरू होंगे। आयोग ने परीक्षा की प्रस्तावित तिथि 25 नवंबर तय की है।

आयोग के सचिव सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया, सिंचाई विभाग में प्रारूपकार, नलकूप मिस्त्री, यूजेवीएनएल में तकनीशियन ग्रेड-2 विद्युत व यांत्रिक, डॉ. आरएस टोलिया उत्तराखंड प्रशासन अकादमी में प्लम्बर, राज्य संपत्ति विभाग में मेंटिनेंस सहायक, प्राविधिक शिक्षा विभाग में इलेक्ट्रीशियन व इंस्ट्रूमेंट रिपेयर, डीएम ऊधमसिंह नगर कार्यालय में अनुरेखक और समाज कल्याण विभाग में बेंतकला प्रशिक्षक के पदों पर ये भर्ती निकाली गई है।

ऑनलाइन आवेदन 28 सितंबर से 18 अक्तूबर तक कर सकते हैं। आवेदन में संशोधन के लिए 21 अक्तूबर से 24 अक्तूबर तक का समय दिया जाएगा। आयोग ने परीक्षा की तिथि 25 नवंबर तय की है। भर्ती के लिए आवेदक की आयु 18 से 42 और 21 से 42 वर्ष होनी चाहिए।

सड़क चौड़ीकरण : शिफ्ट होगा कालूसिद्व मन्दिर, प्रभावित व्यापारियों के लिए बनेंगे अस्थाई शेड 

आवेदनपत्र भरने में कोई परेशानी आए तो आयोग के टोल फ्री नंबर 9520991172 या वॉट्सएप नंबर 9520991174 पर संपर्क कर सकते हैं। भर्ती की पूरी जानकारी आयोग की वेबसाइट http://sssc.uk.gov.inपर उपलब्ध है।

इन पदों के लिए इतने युवाओं का होगा चयन

प्रारूपकार                 140
तकनीशियन ग्रेड           2
यूजेवीएनएल               29
नलकूप मिस्त्री            16
प्लंबर                       एक
मेंटिनेंस सहायक       एक
इलेक्ट्रीशियन            एक
इंस्ट्रूमेंट रिपेयर         तीन
अनुरेखक                  तीन
बेतकला प्रशिक्षक      एक

26032025 सरकारी नौकरी: प्लम्बर, मिस्त्री, इलेक्ट्रीशियन, प्रशिक्षक समेत कई पदों पर होगी भर्ती, कल से भरे जाएंगे आवेदन Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *