logo भवाली में जल्द बनेगा कूड़ा रीसाइक्लिंग प्लांट, पालिका की होगी आय

भवाली में जल्द बनेगा कूड़ा रीसाइक्लिंग प्लांट, पालिका की होगी आय

उत्तराखण्ड कारोबार ताजा खबर देहरादून नैनीताल न्यूज डायरी
खबर शेयर करें

नैनीताल पालिका ने तैयार किया 35 लाख रुपये का स्टीमेट
नैनीताल। नगर की कूड़ा रीसाइक्लिंग प्लांट योजना भवाली पालिका की सकारात्मक पहल से शुरू होने जा रही है। दोनों पालिकाओं की सहमति के बाद नैनीताल पालिका ने कूड़ा रीसाइक्लिंग प्लांट की स्थापना और क्षेत्र के विकास के लिए 35 लाख रुपये का स्टीमेट तैयार कर लिया है। कूड़ा रीसाइक्लिंग से मिलने वाले ग्राफीन से पालिका को नियमित आय होगी। इस आय को नैनीताल पालिका व भवाली पालिका के बीच 60ः40 के अनुपात में बांटने पर भी विचार किया जा रहा है। यहां नैनीताल, भवाली के साथ ही कैंची, रामगढ़ और इससे लगे क्षेत्र के कूड़े को भी निस्तारित किया जाएगा।

डीएसबी परिसर के नैनो साइंस विभाग के कई वर्षों के शोध के बाद निष्प्रयोज्य प्लास्टिक से ग्राफीन निर्माण की पहल हुई। करीब तीन वर्ष पूर्व नगर पालिका और कुमाऊं विवि डीएसबी परिसर के नैनो साइंस विभाग की ओर से पालिका परिक्षेत्र में रीसाइक्लिंग प्लांट लगाने की पहल हुई। लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व संबंधित मशीनें भी नगर में पहुंच गई। प्रोजेक्ट के लिए मशीन आने के बावजूद जमीन न मिलने के कारण मामला ठंडे बस्ते में चला गया। निवर्तमान भवाली पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा की पहल के बाद इसे भवाली में स्थापित करना तय हुआ। उनकी पहल पर यहां सेनिटोयिरम से लगभग 600 मीटर आबादी क्षेत्र से दूर जमीन उपलब्ध कराकर आवश्यक कटान कर इसे आंशिक विकसित भी किया है। क्षेत्र के सर्वे के बाद नैनीताल पालिका की ओर से 34 लाख 980 रुपये का स्टीमेट तैयार किया है। इससे वहां क्षेत्र विकास के साथ ही पाइरोलिसिस और ट्रोमल प्लांट के लिए शेड भी बनाए जाने हैं।

1610202602 भवाली में जल्द बनेगा कूड़ा रीसाइक्लिंग प्लांट, पालिका की होगी आय Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *