kumaon jansandesh

वन और उप वन क्षेत्राधिकारियों को अब दोगुना मिलेगा वर्दी भत्ता, आदेश जारी

उत्तराखण्ड ताजा खबर देश/विदेश देहरादून नैनीताल
खबर शेयर करें

देहरादून। सरकार ने प्रदेश के वन क्षेत्राधिकारियों एवं उप वन क्षेत्राधिकारियों के वर्दी भत्ते को 1500 से बढ़ाकर 3000 रुपये कर दिया है। प्रमुख सचिव आरके सुधांशु ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। प्रमुख सचिव के आदेश में कहा गया है कि वन दरोगा, वन आरक्षी और जमादार को पहले की तरह वर्दी सिलकर दी जाएगी, जो हर तीन साल में एक बार मिलेगी जबकि उप वन क्षेत्राधिकारी और वन क्षेत्राधिकारी को वर्दी धुलाई भत्ता 45 रुपये महीने के स्थान पर तीन सौ रुपया दिया जाएगा। दरोगा, वन आरक्षी और जमादार को वर्दी धुलाई भत्ते की दरें 30 रुपये से बढ़ाकर 200 रुपये मासिक की गई है। वन क्षेत्राधिकारी, उप वन क्षेत्राधिकारी, वन दरोगा, वन आरक्षी और जमादार वनों एवं वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए विषम परिस्थितियों में काम करते हैं।

1610202602 वन और उप वन क्षेत्राधिकारियों को अब दोगुना मिलेगा वर्दी भत्ता, आदेश जारी Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *