हल्द्वानी। कोहरे के चलते दिल्ली से आने वाली शताब्दी एक्सप्रेस शुक्रवार को करीब एक घंटा लेट, 12:45 बजे काठगोदाम पहुंची। वहीं रानीखेत एक्सप्रेस अपने तय समय से छह घंटे और बाघ एक्सप्रेस दो घंटे देरी से काठगोदाम रेलवे स्टेशन पहुंची। इससे सवारियों को परेशान होना पड़ा। इसके अलावा दिल्ली से आने वाली संपर्क क्रांति इन दिनों रोज लेट हो रही है। रात में पौने 11 बजे की जगह यह ट्रेन रात में दो बजे तक पहुंच रही है।
