बैठक लेतीं सीडीओ आकांक्षा

अल्मोड़ा में महिला समूहों के उत्पादों की बिक्री बढ़ाने को 20 स्थानों पर लगेगी प्रदर्शनी

उत्तराखण्ड अल्मोड़ा कला कारोबार ताजा खबर स्वरोजगार हस्तशिल्प
खबर शेयर करें

सीडीओ आकांक्षा काण्डे ने ली महिला समूहों की बैठक, बनाई रणनीति
अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना अन्तर्गत समूह सदस्यों के उत्पादों को विपणन के अवसर प्रदान करने के सम्बन्ध में आज मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा काण्डे की अध्यक्षता में विकासभवन, अल्मोड़ा में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न विकासखण्डों में गठित समूहों के उत्पादों को प्रचार-प्रसार एवं बिक्री करने के लिए प्रदर्शनी लगाए जाने पर चर्चा की गई। जनपद के समस्त विकासखण्डों के कुल 20 चयनित स्थानों में प्रदर्शनी के माध्यम से समूह द्वारा उत्पादित स्थानीय उत्पादों, हस्तशिल्प उत्पादों आदि का विपणन किया जायेेगा।

इस अवसर पर जिला परियोजना प्रबन्धक ग्रामीण वेग वृद्वि योजना (रीप) राजेश मठपाल ने बताया कि प्रतिभागी महिला समूह सदस्यों से मुख्यमंत्री संवाद करंेंगे। इस अवसर पर प्रदर्शनी के माध्यम से समूह द्वारा उत्पादित जैविक एवं प्राकृतिक उत्पादों का अधिक से अधिक क्रय किया जाय, ताकि समूह की महिलाओं की आय में वृद्धि हो सके और वे आर्थिक एवं सामाजिक रूप से आत्मनिर्भर बन सके।

महिलाओं की ओर से बनाए गए उत्पाद
महिलाओं की ओर से बनाए गए उत्पाद
1610202602 अल्मोड़ा में महिला समूहों के उत्पादों की बिक्री बढ़ाने को 20 स्थानों पर लगेगी प्रदर्शनी Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *