हल्द्वानी। भारत सरकार द्वारा बालिकाओं को खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से संचालित अस्मिता कार्यक्रम के तहत द शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल, हल्द्वानी में ’’अस्मिता सेपक टाकरा सिटी लीग 2026’’ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन द सेपक टाकरा एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा किया गया।
प्रतियोगिता में हल्द्वानी शहर के विभिन्न विद्यालयों की ’’100 से अधिक बालिका खिलाड़ियों’’ ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ द शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक ’’रमेश चंद्र शर्मा’’ ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन में रहकर खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में ’’यूनिवर्सल कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल’’ ने ’’इंस्पिरेशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल’’ को सीधे सेटों में 2-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में ’’दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल’’ ने ’’शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल’’ को सीधे सेटों में 2-0 से हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई।
फाइनल मुकाबला यूनिवर्सल कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल और दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में ’’दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया’’, जबकि यूनिवर्सल कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल उपविजेता रहा।
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर इंस्पिरेशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रबंधक ’’दीपक बलुटिया’’ ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
द सेपक टाकरा एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के चेयरमैन ’’डॉ. नागेंद्र शर्मा’’ ने बताया कि यह आयोजन भारत सरकार के अस्मिता कार्यक्रम के तहत क्षेत्र की बालिकाओं को खेलों से जोड़ने और उनमें खेल प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी संघ द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के खेल कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। प्रतियोगिता में ’’प्रगति, किरण, श्वेता, गौरव और योगेश पांडेय’’ ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
इस अवसर पर दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक ’’सुमित टिक्कू’’, शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल के वाइस चेयरमैन ’’अनंत नियर शर्मा’’, ’’आकृति शर्मा’’, प्रधानाचार्य ’’पी.एस. अधिकारी’’, ’’दीपक अधिकारी, वैशाली पांडेय और मोहित उप्रेति’’ समेत विभिन्न विद्यालयों के शारीरिक प्रशिक्षक उपस्थित रहे।

