kumaon jansandesh

बड़ी खबर : हल्द्वानी में रिंग रोड का दोबारा होगा सर्वे

उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल
खबर शेयर करें

हल्द्वानी।

 

हल्द्वानी में रिंग रोड को लेकर प्रशासन और लोक निर्माण विभाग ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए लोगों द्वारा लगातार किए जा रहे विरोध के बाद अपनी स्थिति को स्पष्ट किया है।

उप जिलाधिकारी परितोष वर्मा और पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि हल्द्वानी में चार फेज में बनने जा रही है रिंग रोड का सर्वे किया गया जिसमें लोगों से आपत्तियां मांगी गई थी जिसमें 181 आपत्ति दर्ज की गई हैं जिसके बाद लगातार हो रहे विरोध को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर 45 मीटर चौड़ाई वाली सड़क अब 30 मीटर की चौड़ाई के आधार पर बनाई जाने के बारे में विचार हो रहा है।

इसके अलावा जिलाधिकारी के निर्देशों पर पांच अन्य विकल्पों पर विचार हो रहा है । इन सभी विकल्पों का सर्वे अगले दो महीना में पूरा हो जाएगा। इसके बाद शासन स्तर पर रिंग रोड को लेकर कोई फैसला होगा। फिलहाल लोगों को रिंग रोड को लेकर किसी भी प्रकार की भ्रांतियां में नहीं पड़ना चाहिए।

1610202602 बड़ी खबर : हल्द्वानी में रिंग रोड का दोबारा होगा सर्वे Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *