IMG 20260828 WA0029 कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने देवीधुरा में खेली ऐतिहासिक बग्वाल, मां बाराही के प्रति दिखी अटूट आस्था

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने देवीधुरा में खेली ऐतिहासिक बग्वाल, मां बाराही के प्रति दिखी अटूट आस्था

उत्तराखण्ड चम्पावत ताजा खबर नैनीताल
खबर शेयर करें

देवीधुरा। भीमताल विधानसभा से विधायक एवं उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मां बाराही धाम देवीधुरा में आयोजित ऐतिहासिक बग्वाल में भाग लिया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंत्री कैड़ा ने वालिक खाम की ओर से बग्वाल खेलकर मां बाराही के प्रति अपनी गहरी आस्था और श्रद्धा व्यक्त की।

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा वर्षों से देवीधुरा की ऐतिहासिक बग्वाल परंपरा में सहभागी होते आ रहे हैं। मां बाराही के प्रति उनकी अटूट आस्था का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कैबिनेट मंत्री बनने के बाद भी उन्होंने इस परंपरा से स्वयं को अलग नहीं किया और श्रद्धापूर्वक बग्वाल में हिस्सा लिया।

मंत्री कैड़ा का मां बाराही के प्रति हमेशा से विशेष श्रद्धा और विश्वास रहा है। उनके प्रयासों से देवीधुरा बग्वाल मेले को श्रद्धालुओं की भावनाओं के अनुरूप राज्य मेले का दर्जा भी प्रदान किया गया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने मां बाराही से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि मां बाराही का आशीर्वाद सभी श्रद्धालुओं और प्रदेशवासियों पर सदैव बना रहे।

देवीधुरा की ऐतिहासिक बग्वाल उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक परंपरा का प्रतीक है, जिसमें हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर मां बाराही का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *