kumaon jansandesh

घर में आग लगने से बीमार वृद्धा जिंदा जली

उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल पिथौरागढ़
खबर शेयर करें
1010202501 1 घर में आग लगने से बीमार वृद्धा जिंदा जली

 

गंगोलीहाट। तहसील मुख्यालय से आठ किलोमीटर दूर भामा गांव के एक घर में लगी आग में बीमार वृद्धा जिंदा जल गई। अग्निकांड में गहने सुलग गए जबकि नकदी राख हो गई।

गांव में किशन सिंह का तिमंजिला मकान एकांत में है। सोमवार शाम को वह पूजा में शामिल होने गए थे।  उनकी पत्नी कमला देवी घास काटने जंगल गई हुई थी। घर में उनकी बीमार मां अनुली देवी (75) सो रहीं थीं। इसी दौरान घर में आग लग गई। गांव की युवती उमा ने शाम पांच बजे मकान से धुआं उठता देख ग्रामीणों को बताया।

मौके पर ग्रामीण जब तक पहुंचे तब तक घर की तीसरी मंजिल जल चुकी थी। कमरे से वृद्धा का जला शव मिला। परिजनों के अनुसार आग में पांच तोला सोना, 50,000 की नकदी और जरूरी कागजात नष्ट हो गए हैं। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

 

प्रशासक मंगल सिंह की सूचना पर गंगोलीहाट थाना पुलिस और विद्युत विभाग के कर्मचारी गांव पहुंचे। इसके बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी गंगोलीहाट ले जाया गया।

1710202501 1 घर में आग लगने से बीमार वृद्धा जिंदा जली Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *