kwarab मलबा गिरने से बंद रहा अल्मोड़ा हाईवे

मलबा गिरने से बंद रहा अल्मोड़ा हाईवे

अल्मोड़ा उत्तराखण्ड ताजा खबर देहरादून नैनीताल
खबर शेयर करें

गरमपानी (नैनीताल)। भवाली-अल्मोड़ा एनएच पर शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे क्वारब की पहाड़ी से सड़क पर गिरा मलबा देर शाम छह बजे तक नहीं हटाया जा सका। इस कारण मार्ग बंद रहा और यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा सड़क बंद होने के चलते यात्रियों को अल्मोड़ा पहुंचने के लिए 50 किमी का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ा। वहीं, कई वाहन चालक सड़क नहीं खुल पाने के चलते लौट गए।

सड़क के बंद होने से अल्मोड़ा और हल्द्वानी की तरफ आने-जाने वाले वाहन चालकों और यात्रियों को सुबह से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार में खड़े रहना पड़ा। जाम के चलते अल्मोड़ा की ओर जाने वाले छोटे वाहन काकड़ीघाट-बेडगांव से अल्मोड़ा की ओर रवाना हुए। वहीं, क्वारब और खैरना पुलिस ने अल्मोड़ा जाने वाले वाहनों को खैरना से रानीखेत होते हुए अल्मोड़ा भेजा। इसके चलते यात्रियों को 50 किमी अतिरिक्त सफर तय करना पड़ा।

 

1610202602 मलबा गिरने से बंद रहा अल्मोड़ा हाईवे Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *