kumaon jansandesh

अल्मोड़ा- हल्द्वानी हाईवे: क्वारब में अब 28 तक रात में बंद रहेगा यातायात

अल्मोड़ा उत्तराखण्ड ताजा खबर देहरादून नैनीताल
खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा- हल्द्वानी हाईवे पर क्वारब में हो रहे भूस्खलन के कारण 16 से 21 अक्तूबर तक रात में बंद की गई वाहनों की आवाजाही को प्रशासन ने 28 अक्तूबर तक के लिए बढ़ा दिया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल ने बताया कि क्वारब में लगातार हो रहे भू-स्खलन को देखते हुए यात्रियों की सुरक्षा को लेकर ऐसा निर्णय लिया गया है।

इस संबंध में एडीएम चंद्र सिंह मर्ताेलिया की ओर से सोमवार की शाम को आदेश जारी किए गए। आदेश में बताया गया कि 28 अक्तूबर तक रात को आठ बजे से सुबह सात बजे तक इस मार्ग पर यातायात बाधित रहेगा। इस दौरान विकल्प के रूप में अल्मोड़ा-विश्वनाथ-शहरफाटक- मोटरमार्ग और खैरना- रानीखेत-मोटर मार्ग का प्रयोग किया जा सकता है। वहींए सोमवार को भी क्वारब में यातायात को रोक-रोक कर संचालित किया गया।

1610202602 अल्मोड़ा- हल्द्वानी हाईवे: क्वारब में अब 28 तक रात में बंद रहेगा यातायात Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *