IMG 20240825 WA0304 नेशनल हेल्थ मिशन संविदा कर्मचारी संगठन के बसंत गोस्वामी बने नैनीताल जिलाध्यक्ष, प्रमोद भट्ट को महासचिव की जिम्मेदारी 

नेशनल हेल्थ मिशन संविदा कर्मचारी संगठन के बसंत गोस्वामी बने नैनीताल जिलाध्यक्ष, प्रमोद भट्ट को महासचिव की जिम्मेदारी 

उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल न्यूज डायरी
खबर शेयर करें

हल्द्वानी। संकल्प बैंक्वेट हॉल में नेशनल हेल्थ मिशन के संविदा कर्मियों की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में जनपद नैनीताल की कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से बसंत गोस्वामी को अध्यक्ष एवं प्रमोद भट्ट को महासचिव चुना गया, कार्यकारिणी में दीपक कांडपाल को उपाध्यक्ष, हेम सिंह जलाल को कोषाध्यक्ष, आनंद प्रकाश खंडूरी को सह कोषाध्यक्ष, राधा मेहता को महिला उपाध्यक्ष, सचिव कृष्णपाल कौर संधू, उपसचिव हिमांशी बिष्ट, संगठन मंत्री स्वतिशील गुरुरानी, स्मिता तिवारी को चुना गया।

मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी कमलेश बचखेती को सौंपी गई।  सह मीडिया प्रभारी दीवान सिंह बिष्ट को नियुक्त किया गया। जिला यूनियन के संयोजक नंदन कांडपाल एवं  मदन मेहरा रहेंगे। सलाहकार मंडल में डॉक्टर संजय चौहान, डॉक्टर कृष्ण मुरारी गुप्ता,  पंकज तिवारी, सरयू नंदन जोशी, अजय भट्ट, प्रताप सिंह बिष्ट,  दिनेश मठपाल, राघवेंद्र रावत रहेगें। जनपद में लगभग 500 कर्मचारी संविदा के आधार स्वास्थ्य मिशन में विभिन्न पदों पर विगत 15 / 20 वर्षों से सेवा दे रहे हैं साथ ही पूरे प्रदेश में इनकी संख्या लगभग 6000 है।

 

बैठक में संविदा कर्मीयों ने स्वयं के हितों की रक्षा का संकल्प लेते हुए राज्य सरकार से नियमितीकरण नियमावली में संशोधन कर मिशन कर्मियों के विनियमितिकरण / समायोजन का रास्ता तलाशने का आग्रह किया। साथ ही अनदेखी की दशा में प्रदेशव्यापी विरोध जिसमें आगामी निकाय एवं पंचायत चुनावों के बहिष्कार हेतु बाध्य होने की चेतावनी दी गई।

26032025 नेशनल हेल्थ मिशन संविदा कर्मचारी संगठन के बसंत गोस्वामी बने नैनीताल जिलाध्यक्ष, प्रमोद भट्ट को महासचिव की जिम्मेदारी  Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *