STH एसटीएच: तीमारदारों को जारी होंगे पास, सुरक्षा गार्ड भी बढ़ाए जाएंगे

एसटीएच: तीमारदारों को जारी होंगे पास, सुरक्षा गार्ड भी बढ़ाए जाएंगे

उत्तराखण्ड ताजा खबर देहरादून नैनीताल
खबर शेयर करें

हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में अब सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत बनाई जा रही है। अनावश्यक भीड़ रोकने के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था बेहतर करने के लिए पर्याप्त सुरक्षा गार्ड तैनात किए जाएंगे। इसके लिए अस्पताल प्रबंधन आवश्यक तैयारी में जुट गया है। मरीज के साथ रहने वाले तीमारदार को पास भी जारी किया जाएगा जिससे फालतू की भीड़ और अराजकता की स्थिति आने की नौबत न आ सके। अस्पताल में सीसीटीवी की संख्या बढ़ाने के साथ ही ब्वाय और गल्र्स हॉस्टल की सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।

 

बुधवार शाम मेडिकल कॉलेज और सुशीला तिवारी अस्पताल के विभागाध्यक्षों, प्रशासनिक अधिकारियों, सुरक्षा अधिकारी और हॉस्टल अधीक्षकों के साथ आंतरिक सुरक्षा को लेकर बैठक की गई। बैठक में कोलकाता में जूनियर डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी और सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था में सुधार पर जोर दिया गया। तय हुआ कि डाॅक्टरों और स्टॉफ की सुरक्षा और पेट्रोलिंग के लिए जल्द नए गार्ड तैनात किए जाएंगे। मेडिकल काॅलेज में बाउंड्री वॉल बनाने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी के अलावा चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जीएस तितियाल आदि मौजूद रहे।

1610202602 एसटीएच: तीमारदारों को जारी होंगे पास, सुरक्षा गार्ड भी बढ़ाए जाएंगे Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *