piolet baba

नहीं रहे गेठिया आश्रम के प्रसिद्घ पायलट बाबा

उत्तराखण्ड ताजा खबर देश/विदेश नैनीताल
खबर शेयर करें

ज्योलीकोट। ज्योलीकोट स्थित गेठिया आश्रम के प्रसिद्घ पायलट बाबा का निधन हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 90 वर्ष के पायलट बाबा का लंबी बीमारी के चलते मंगलवार दोपहर मुंबई स्थित कोकिला बेन अस्पताल में निधन हो गया। उनकी मौत का समाचार सुनकर भक्तों में शोक की लहर छा गई है। खबर मिलते ही गेठिया स्थित आश्रम में तुरंत पूजा पाठ आदि का सब कार्यक्रम बन्द कर दिया गया है।

महंत सिद्धार्थ गिरी ने बताया कि बाबा के पार्थिव शरीर को मुंबई से हरिद्वार स्थित उनके आश्रम में भक्तों के दर्शन के लिए लाया जा रहा है। जहां उनके पार्थिव शरीर के दर्शन के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। जानकारी मिलते ही देश विदेशों से उनके भक्त और अनुयायी उनके अंतिम दर्शन और अंतिम यात्रा के लिए हरिद्वार पहुंच रहे हैं।

1610202602 नहीं रहे गेठिया आश्रम के प्रसिद्घ पायलट बाबा Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *