kumaon jansandesh

नव ज्ञान फाउंडेशन ने मच्छर-जनित बीमारियों के प्रति किया जागरूक

उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल न्यूज डायरी
खबर शेयर करें

विश्व मच्छर दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाया
हल्द्वानी। नव ज्ञान फाउंडेशन ने मंगलवार को विश्व मच्छर दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न स्थानों पर जागरूकता अभियान का आयोजन कर लोगों को मलेरिया, डेंगू, और अन्य मच्छर-जनित बीमारियों के प्रति जागरूक किया।

अभियान का शुभारंभ उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी स्थित फाउंडेशन के मुख्यालय, छड़ायल नयावाद गैस गोदाम रोड से किया गया। इस दौरान सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, और यूट्यूब के माध्यम से जागरूकता संदेश और वीडियो साझा किए गए। इन पोस्ट्स में मच्छरों से बचाव के उपाय, स्वच्छता बनाए रखने के तरीके, और मच्छरदानी के उपयोग के लाभों पर जोर दिया गया। इसके अलावा, एक लाइव वेबिनार का भी आयोजन किया गया, जिसमें स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों और उनसे बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से बताया।

फाउंडेशन के संस्थापक प्रवीन कुमार पांडे ने कहा, हमारा उद्देश्य केवल मच्छरों से संबंधित बीमारियों के प्रति जागरूकता फैलाना नहीं है, बल्कि लोगों को इस बात के लिए प्रेरित करना है कि वे स्वयं और अपने परिवार को सुरक्षित रखें। स्वच्छता और सतर्कता ही इन बीमारियों से बचने का सबसे प्रभावी तरीका है।
वहीं, हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों में, विशेष रूप से ग्रामीण इलाकों में फाउंडेशन की टीम ने जाकर लोगों को मच्छरों से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया। इस दौरान मच्छरदानी का वितरण भी किया गया और स्वच्छता पर जोर दिया गया। टीम ने स्कूलों, पंचायत भवनों, और सार्वजनिक स्थानों पर जाकर लोगों को जागरूक किया और उन्हें मलेरिया और डेंगू जैसे खतरनाक बीमारियों से बचाव के लिए उपाय बताए।

इस मौके पर फाउंडेशन अध्यक्ष प्रवीन कुमार पांडे, कोषाध्यक्ष दीपक जोशी सदस्य मनोज जोशी, संजय पांडे, मोहन पांडे, कविता, कोमल, और मन्नू जोशी आदि शामिल रहे।

 

1610202602 नव ज्ञान फाउंडेशन ने मच्छर-जनित बीमारियों के प्रति किया जागरूक Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *