gangotri highway उत्तराखंड में आफत बनी भारी बारिश, चारधाम यात्रा बाधित

उत्तराखंड में आफत बनी भारी बारिश, चारधाम यात्रा बाधित

उत्तराखण्ड ट्रेवल ताजा खबर देश/विदेश देहरादून नैनीताल
खबर शेयर करें

देहरादून। प्रदेश में बुधवार को हुई भारी बारिश से कई जगह जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। भारी बारिश और बादल फटने की घटनाओं के बीच चारधाम यात्रा भी बाधित है। अलग-अलग हादसों में दस लोगों की मौत हो गई। दूसरी तरफ गंगोत्री हाईवे पर मलबा-बोल्डर आने से हजारों डाक कांवड़ फंस गए हैं।

 

गंगोत्री हाईवे पर एक जेसीबी के भरोसे मलबा और बोल्डर हटाया जा रहा है। सड़क पर हजारों डाक कांवड़ फंसे हैं। बीआरओ की तैयारियों पर स्थानीय सवाल लोग उठा रहे हैं। स्थानीय निवासी विनोद राणा का कहना है कि सड़क बंद होने पर बीआरओ की ओर से छोटी मशीने भेजी जा रही हैं। इस कारण कई बार सड़क से मलबा हटाने में पूरा दिन लगने से चारधाम यात्रियों और स्थानीय निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 

1610202602 उत्तराखंड में आफत बनी भारी बारिश, चारधाम यात्रा बाधित Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *