logo अब टिफिन टाॅप जाने के लिए वन विभाग वसूलेगा शुल्क

अब टिफिन टाॅप जाने के लिए वन विभाग वसूलेगा शुल्क

न्यूज डायरी
खबर शेयर करें

नैनीताल। नगर के टिफिनटॉप में जाने के लिए वन विभाग की ओर से नई व्यवस्था लागू कर दी गई है। अब पैदल टिफिन टाॅप तक जाने के लिए लोगों को 50 तथा घुड़सवारी करके जाने वालों को 100 रुपये शुल्क देना होगा। वन विभाग की ओर से बारापत्थर घोड़ा स्टैंड, शेरवुड मार्ग व आयारपाटा मार्ग पर कर्मचारी तैनात कर दिए गए हैं।
नैनीताल के टिफिन टॉप में प्रतिमाह हजारों सैलानी जाते हैं। जिसमें बारापत्थर से घोड़ों पर व शेरवुड और अयारपाटा मार्ग से पैदल पर्यटक घूमने पहुंचते हैं। हजारों सैलानियों के पहुंचने के चलते क्षेत्र के जंगल में कूड़ा व प्लास्टिक फैलता है। जिसको रोकने के लिए वन विभाग की ओर से टिफिन टॉप जाने वाले लोगों के लिए टिकट व्यवस्था शुरू की जा चुकी है।

वन क्षेत्राधिकारी प्रमोद तिवारी ने बताया कि विभाग की ओर से बारापत्थर घोड़ा स्टैंड, आयार पाटा में आयार जंगल कैंप के समीप व शेरवुड रोड पर कर्मचारियों को तैनात किया गया है। 150 से 200 लोग शुल्क देकर प्रति दिन टिफिन टॉप घूमने जा रहे हैं।

 

1610202602 अब टिफिन टाॅप जाने के लिए वन विभाग वसूलेगा शुल्क Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *