कार्यक्रम शुभारम्भ के दौरान अतिथि

हल्द्वानी में सात दिवसीय हस्तशिल्प लघु प्रदर्शनी शुरू

उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल
खबर शेयर करें

कुमाऊँ के कई जिलों के हस्तशिल्पियों ने लगाई है प्रदर्शनी
हलद्वानी। रामपुर रोड स्थित रुद्राक्षी बैंकट हाल परिसर में सात दिवसीय हस्तशिल्प लघु प्रदर्शनी शुरू हो गई है। प्रदर्शनी में कुमाऊँभर से आए तमाम हस्तशिल्पियों ने विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई है।
कार्यक्रम के शुभारम्भ अवसर पर हस्तशिल्प सेवा केन्द्र अल्मोड़ा की सहायक निदेशक नन्दी बिष्ट ने अधिकाधिक लोगों से प्रदर्शनी में आकर हस्तशिल्प उत्पाद खरीदने को कहा है जिससे की हस्तशिल्पियों को प्रोत्साहन मिल सके।
प्रदर्शनी मेें अल्मोड़ा के ताम्र शिल्प, पिथौरागढ़ का दन कालीन व ऊनी शिल्प, काशीपुर के हैंड ब्लाक प्रिंटिंग और सितारगंज के मूंज घास के उत्पाद के अलावा नैनीताल के ऐपण व जूट बैग सहित तमाम तरह के हस्तशिल्प से जुड़े उत्पाद बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।
इस दौरान जिला उद्योग केन्द्र के पूर्व महाप्रबन्धक योगेश चन्द्र पाण्डेय, केनरा बैंक के डिविजनल मैनेजर अनेन्द सिंह, निर्मला सोशल रिसर्च एंड डवलपमेंट सोसाइटी के निदेशक संजीव भटनागर सहित तमाम लोग मौजूद थे।

1610202602 हल्द्वानी में सात दिवसीय हस्तशिल्प लघु प्रदर्शनी शुरू Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *