सीएम से भेंट करते प्रतिनिधिमंडल के सदस्य

केन्द्र सरकार को भेजेंगे पुरानी पेंशन बहाली का प्रस्ताव: धामी

उत्तराखण्ड ताजा खबर देहरादून
खबर शेयर करें

प्रतिनिधिमंडल को मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन
देहरादून। मंगलवार देर सायं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आन्दोलन उत्तराखण्ड के प्रतिनिधियों ने भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री को 1 अक्टूबर 2005 के बाद सरकारी सेवा में नियुक्त अधिकारीध्कर्मचारी व शिक्षकों की पुरानी पेंशन बहाल किये जाने से सम्बन्धित ज्ञापन भी दिया।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रतिनिधियों को इस सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन देते हुए कहा कि उनकी मांगों से सम्बन्धित प्रस्ताव केन्द्र सरकार को प्रेषित किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष जीत मणि पैन्यूली, प्रदेश महामंत्री मुकेश रतूड़ी आदि उपस्थित थे।

Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *