धीराज गब्र्याल

आइएएस धीराज गब्र्याल बनें नैनीताल के डीएम

उत्तराखण्ड ताजा खबर देश/विदेश देहरादून नैनीताल
खबर शेयर करें

सविन बंसल को बनाया गया है अपर सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं एनएचएम निदेशक
देहरादून/हल्द्वानी। शासन ने सोमवार को कई आईएएस अफसरों के दायित्वों में फेरबदल कर दिया है। कई जिलों के जिलाधिकारी बदल दिए गए हैं तो कई जिलाधिकारियों को शासन में भेजा गया है। नैनीताल के जिलाधिकारी सविन बंसल को अपर सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं एनएचएम निदेशक बनाया गया है तो पौड़ी के जिलाधिकारी आइएएस धीराज सिंह गब्र्याल को नैनीताल का डीएम बनाया गया है।
आइएएस आर मीनाक्षी सुन्दरम से महानिदेशक वि़द्यालयी शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार हटाया गया है। पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी विजय कुमार जोगदंडे को पौड़ी का जिलाधिकारी बनाया गया है। अल्मोड़ा के डीएम नितिन सिंह भदौरिया को अपर सचिव विद्यालयी शिक्षा प्राथमिक एवं माध्यमिक व महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा बनाया गया है।
चम्पावत के जिलाधिकारी सुरेंद्र नारायण पांडेय को अल्मोड़ा जिले का डीएम बनाया गया है। जबकि हरिद्वार के सीडीओ आइएएस विनीत तोमर को चम्पावत का जिलाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। अपर सचिव सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग आनंद स्वरूप को पिथौरागढ़ का डीएम बनाया गया है। पिथौरागढ़ के सीडीओ आएएस सौरभ गहरवाल को हरिद्वार का सीडीओ बनाया गया है।
डिप्टी कलेक्टर अनुराधा पाल को पिथौरागढ़ का सीडीओ बनाया गया है।

1610202602 आइएएस धीराज गब्र्याल बनें नैनीताल के डीएम Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *