सरकार का पुतला फूंकते कांग्रेसी

सरकार, चिकित्सा सुविधा बढ़ाने को कहा था, आपने तो इलाज महंगा कर दिया!

उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल
खबर शेयर करें

new ad design 3 सरकार, चिकित्सा सुविधा बढ़ाने को कहा था, आपने तो इलाज महंगा कर दिया!

सरकारी अस्पताल में जांचों के शुल्क में वृद्धि के खिलाफ फूंका सरकार का पुतला
हल्द्वानी। सरकारी अस्पतालों में विभिन्न प्रकार की जांचों के शुल्क तो बढा दिए हैं, मगर चिकित्सा सुविधाओं मेें कोई खास सुधार नहीं हुआ है। सरकारी अस्पतालों में न तो पर्याप्त चिकित्सक हैं ओर न ही दवा ओर मशीनों की उचित सुविधा है। अधिकारियों के दावे भी हवाई साबित हो रहे हैं। इससे लोगों में सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। सरकारी अस्पतालों में जांच पर्चे के दामों में भारी मूल्य वृद्धि के विरोध में काग्रेस जिला महामंत्री हेमन्त साहू के नेतृव में काग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और सीएम का पुतला आग के हवाले कर दिया।

फीस वृद्धि गरीबों के साथ अन्याय: हेमंत
हल्द्वानी। इस दौरान आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुये काग्रेस जिला महामंत्री हेमन्त साहू ने कहा कि राज्य सरकार ने सरकारी हॉस्पिटल में पर्चे का शुल्क 23 रुपये से 60 रुपये कर दिया है। इससे गरीबों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कहा सभी जांचों में कई कई गुना तक मूल्य बढ़ाना गरीब व असहाय लोगों के साथ अन्याय है। महानगर महिला अध्यक्ष शोभा बिष्ट, पार्षद नीमा भट्ट, विद्या देवी व पूर्व पार्षद राजेन्द्र बिष्ट ने कहा गरीब जनता पहले डेंगू की मार झेल रही अब ऊपर से सरकार ने गरीबों का इलाज भी महंगा कर दिया है। कहा कि शुल्क वृद्धि वापस नहीं ली तो आंदोलन किया जाएगा।
इस दौरान ह्दयेश कुमार, दीपा खत्री, विनोद कांडपाल, नाजिम अन्सारी, भगवती बिष्ट, अजहर मलिक, सचिन राठौर, मो. अनीस, सन्दीप भैसोड़ा, जमील कुरैशी, हरीश भगत, आनन्द जोशी, रितेश कुमार, रामजी पन्त, देवाशीष पन्त, अभय पन्त, टींकू पाण्डे, भाष्कर काण्डपाल, पंकज कोहली, नितेश कन्नोजिया आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ेः- एक्टिव मोड में बेस के लैब टैक्नीशियन, जांचों के भार के बाद भी फटाफट दे रहे जांच रिपोर्ट

1610202602 सरकार, चिकित्सा सुविधा बढ़ाने को कहा था, आपने तो इलाज महंगा कर दिया! Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *